September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaPanipatPanipat Crime

गोदाम से हुआ 50 हजार का सामान व डेढ़ लाख चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- पानीपत के बरसत रोड विकास नगर स्थित वेस्ट कपड़े के एक गोदाम से डेढ़ लाख रुपये नकद और 50 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया गया। सुबह गोदाम में पहुंचने पर चोरी का पता चला।

तहसील कैंप के भगत नगर निवासी हीरा लाल ने बताया कि बरसत रोड विकास नगर में मल्होत्रा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से वेस्ट कपड़े का गोदाम है। बुधवार सुबह गोदाम में पहुंचे तो ताले टूटे मिले। चोर ऑफिस का ताला तोड़ अंदर घुसे और डेढ़ लाख रुपये नकदी, 50 किलो पैंट चेन, येस बैंक के दस्तावेज, स्टैंप और एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में बुधवार की रात 3:15 बजे चोर गोदाम में दाखिल होते दिख रहे हैं।

हीरा लाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे माल मंगाया था। बुधवार सुबह डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करना था। ऐसे में लूट के डर से रकम ऑफिस में छोड़ गए थे। गोदाम मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सनौली रोड़ की हालत खस्ता, रोड पर गड्ढों में भरा पानी, लोगों में फूटा गुस्सा.

Voice of Panipat

PANIPAT में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, अब तक मिले 62 केस

Voice of Panipat

Haryana: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल स्थगित, मंत्री अनिल विज से बैठक के बाद समझौता

Sahab Ram