32.7 C
Panipat
August 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipat

बाजार जा रही विधवा युवती पर बाइक सवार ने फेंका तेजाब, पढिए खबर.

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- आप सभी जानते हैं कि एसिड बेचने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग चुका हो मगर तेजाब फेंकने वाले कहीं न कहीं से इसे ले ही आते हैं। महज ले नहीं आते बल्कि हमला भी कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। ऐलनाबाद में शुक्रवार को एक विधवा युवती पर तेजाब फेंके जाने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। महिला को ऐलनाबाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के दाहिने हाथ, छाती व पैर पर तेजाब गिरा है। इस मामले में पीड़िता की बहन व पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। राजस्थान के सादुलशहर मटीली की रहने वाली 32 वर्षीय सुमन का ऐलनाबाद के वार्ड छह में मायका है। शुक्रवार सुबह वह अपनी बहन सोनू के साथ बाजार जा रही थी।

रास्ते में बिजलीघर के समीप मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने लोटे में भरकर लाए तेजाब को सुमन के उपर फेंक दिया। महिला की बहन सोनू ने आरोप लगाया कि बंटी सैनी नामक युवक ने उसकी बहन पर तेजाब फेंका। बंटी के साथ भरत सोनी व एक अन्य युवक मोटरसाइकिल पर सवार था। उसने बताया कि सुमन के पति की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है, उसके तीन बच्चे हैं। सुमन बंटी सैनी के साथ मोबाइल पर बात करती थी। वहीं पीड़ित युवती के पिता धर्मपाल ने बताया कि उसे मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये ऋण लिया था

जिसके बाद उसने भरत सोनी नामक युवक को रुपये दे दिये। उन रुपयों में से भरत ने एक लाख रुपये मकान पर लगा दिये जबकि डेढ़ लाख रुपये हड़प लिये। जब उसने रुपये मांगे तो वह रंजिश रखने लगा। वह धमकियां देने लगा कि उसने ही मकान पर रुपये लगाए है वह मकान भी ले लेगा। वहीं इस मामले में ऐलनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश कर रहे हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इन लोगों को नहीं करना पड़ेगा पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक, जानिए वजह

Voice of Panipat

इस मामले में पंजाब पुलिस राम रहीम से कर रही है पूछताछ, पढिए

Voice of Panipat

Haryana पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू, HSSC ने जारी किया TOLL-Free Number

Voice of Panipat