28.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Education

Success Story: UPSC में तीन बार हुई फेल, फिर हफ्ते में सिर्फ दो दिन पढ़कर IRS अफसर बनी ये लड़की

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करना कई युवाओं का सपना होता है, लेकिन हर साल कुछ को ही इसमें सफलता मिल पाती है।

कुछ स्टूडेंट इस एग्जाम की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और रोजाना घंटों पढ़ाई करते हैं। लेकिन हरियाणा की रहने वाली देवयानी सिंह की कहानी बिल्कुल ही अलग है और उन्होंने हफ्ते में सिर्फ 2 दिन पढ़ाई कर यूपीएससी एग्जाम पास कर लिया।

कौन है IRS देवयानी सिंह ?

देवयानी सिंह हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली है। उन्होनें अपनी 12वीं तक की पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। इसके बाद उन्होनें बिट्स पिलानी के गोवा कैंपस में दाखिला लिया और इंस्ट्रूमेंशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया। देवयानी के पिता भी IAS अधिकारी रहे है।

यूपीएएसी में तीन बार हुई फेल
इसलिए डिग्री हासिल करने के बाद देवयानी ने भी UPSC की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन उनके लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।देवयानी ने पहली बार साल 2015 में UPSC की परीक्षा दी।

अपने पहले प्रयास में वह प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाई। मगर उन्होनें हार नहीं मानी और साल 2016 में फिर से परीक्षा दी। लेकिन इस बार फिर देवयानी के हाथ हार ही लगी।

दो बार फेल होने के बाद देवयानी ने 2017 में एक बार फिर UPSC की परीक्षा दी। 2017 में वह इंटरव्यू राउंड तक तो पहुंच गई, लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया।

2018 में क्रैक किया यूपीएससी
इसके बाद देवयानी ने अपनी पूरी तैयारी के साथ साल 2018 में UPSC क्रैक किया और ऑल इंडिया में 222वीं रैंक हासिल की। रैंक के मुताबिक देवयानी को सेंट्रल ऑडिट विभाग में नियुक्त किया गया। उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई।

हफ्ते में 2 दिन पढाई कर दूसरी बार टॉप किया UPSC
लेकिन वह अपनी इस रैंक से खुश नहीं थी। उन्होनें फिर से परीक्षा देने का मन बना लिया। लेकिन इस समय वह ट्रेनिंग के कारण परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं दे पा रही थीं। ऐसे में वह केवल वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को ही वह पढ़ाई करती थी।

हफ्ते में सिर्फ दो दिन की तैयारी के परिणामस्वरूप देवयानी ने साल 2019 में परीक्षा पास कर ऑल इंडिया में 11वीं रैंक हासिल की। वह आईआरएस ऑफिसर बनी। फिलहाल देवयानी सिंह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आयकर विभाग) में असिस्टेंट कमिश्नर (IRS) के पद पर कार्यरत हैं।

Related posts

माहीरूह, जिसने पीएम मोदी से की थी पढ़ाई की शिकायत

Voice of Panipat

3 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक HSSC (CET) का फोर्म भर सकेंगे छात्र

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, प्रॉपर्टी टैक्स, अग्निवीरों और EV खरीद को लेकर बड़ी घोषणा, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat