34.5 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा में गोली मारकर युवक की हत्या,आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

हरियाणा के नूंह जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार मामला नूंह के पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के लहारवाड़ी गांव का है। मृतक की पहचान अजहरुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अजहरुद्दीन को फोन कर बुलाया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

8 साल से चल रही थी रंजिश

दोनों पक्षों के बीच लगभग आठ साल से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 8 साल पहले गांव में वसीम की हत्या हुई थी। जिसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। हत्या वाले दिन वसीम के भाई केश ने कथित तौर पर अजहरुद्दीन को फोन करके बुलाया और उस पर गोलियां चला दीं।

माथे पर गोली लगने से अजहरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुनहाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरे गांव में पुलिस बल तैनात

इस वारदात के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सेंट्रल जेल मे कैदी ने की सुसाइड की कोशिश, डाक्टर से पहले मांगी दवा और फिर…

Voice of Panipat

ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपित काबू

Voice of Panipat

कुरुक्षेत्र के पीहोवा में मैरिज पैलेस के मैनेजर पर रे#प का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर..

Voice of Panipat