28.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Kal Ka Mausam: हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव

हरियाणा में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से झमाझम बारिश होगी। आज 21 अगस्त की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके बाद कल यानि 22 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

कल कैसा रहेगा मौसम ?

22 अगस्त को प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम और कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 22 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल इन जिलों में कई स्थानों पर गर्जना के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूह), पलवल, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और रोहतक में रुक-रुक कर बारिश और कुछ जगहों पर मूसलाधार बौछारें पड़ने के आसार हैं।

इसके अलावा पश्चिमी एवं मध्य हरियाणा के जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। यहां हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा और फतेहाबाद में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

Related posts

अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में फिर बरसेंगे बादल, जानें हरियाणा राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

Sahab Ram

हरियाणा में अब सताएगी उमस भरी गर्मी, मानसून को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट

Sahab Ram

Haryana में 1 सितंबर को 10 ट्रेनें Cancle, पढ़िए पूरी वजह

Voice of Panipat