29.2 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia Crimes

खून से लथपथ मिला युवक का शव, गोली मारने की जताई आशंका

वॉयस ऑफ पानीपत(देवेंद्र शर्मा)- मामला मड़ियांव क्षेत्र का है जहां के ककौली गांव में बुधवार को युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह युवक का शव पड़े होने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के मुताबिक युवक के शरीर पर सफेद और नीले रंग की धारी दार टीर्शट है। इसके अलावा जींस की पैंट पहने हुए है। शव के पास से कोई अन्य वस्तु बरामद नहीं हुई है। उसके पीछे सिर पर गंभीर चोट है। घाव था इसके अलावा शरीर में भी चोटें हैं। संभावना है कि कहीं और युवक की हत्या की गई और शव को बदमाशों ने यहां फेंक दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि जिस मार्ग पर शव मिला है वह मार्ग लंबे समय से बंद है। उस पर किसी भी ग्रामीण का आना जाना नहीं है। खेतों के बीच का मार्ग है। कच्चा है इसके साथ ही ऊबड़-खाबड़ भी है। यह मार्ग बंद रहता है। युवक वहां पर कैसे पहुंचा। इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। वहीं, गांव वालों ने गोली मार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे गोली चलने की आवाज आयी। इसके बाद ग्रामीण पहुंचे तो वहां सिर्फ शव पड़ा मिला। इसके अलावा कोई और नहीं था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन डे का किया आयोजन

Voice of Panipat

पानी कम पीने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, पढ़िए जानकारी

Voice of Panipat

गुरुग्राम में 9 करोड़ की डकैती मामले में मास्टरमाइंड ने खुद किया सरेंडर,इंस्टाग्राम से बनाई थी गैंग

Voice of Panipat