27.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

Haryana Govt Holidays: हरियाणा के 8 जिलों में कल स्कूलों की छुट्टी, सरकारी के साथ निजी स्कूल भी रहेंगे बंद

Schools in 8 districts of Haryana to remain closed tomorrow

Haryana Govt Holidays: हरियाणा में 17 अगस्त को आठ जिलों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इनमें सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूल शामिल हैं। जिला शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इन जिलों में रहेगी छुट्टी

छुट्टी वाले जिलों में पंचकूला, पानीपत, करनाल, हांसी, फरीदाबाद, कैथल, रोहतक और झज्जर शामिल हैं। इन जिलों में सोमवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान झज्जर में मंत्री आरती राव ने 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की थी। घोषणा के बाद समारोह में मौजूद बच्चों ने तालियां बजाकर खुशी जताई थी। इसके बाद संबंधित जिलों के शिक्षा अधिकारियों ने 16 अगस्त को आदेश जारी कर दिए। आदेश में ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

निजी स्कूलों पर भी लागू होगा आदेश

शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों में साफ किया गया है कि 17 अगस्त की छुट्टी सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों में भी लागू होगी। स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला के जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में भी 17 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, झज्जर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने भी इसी संबंध में आदेश जारी किया है।

Related posts

तीसरे दिन मिला मृतका का शव, परिजनों का कहना- दहेज के लिए करते थे परेशान.

Voice of Panipat

HARYANA:- पति को छोड़कर पत्नी प्रेमी के साथ फरार, बच्चों को भी ले गई अपने साथ

Voice of Panipat

Breaking:- पहलगाम आतंकी हमला में जान गंवाने वाले लोगों को गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Voice of Panipat