30 C
Panipat
August 3, 2026
Voice Of Panipat
Covid-19 UpdatedLatest News

आज सबसे कम कोरोना केस आए, 24 घंटे में 3380 संक्रमितों की मौत

वायस ऑफ पानीपत (प्रदीप पांचाल ) :- कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौत की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 20 हजार 529 नए कोरोना केस आए और 3380 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 97 हजार 894 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 80,745 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले इतने कम कोरोना केस 6 अप्रैल 1.15 लाख को दर्ज किए गए थे. 

देश में लगातार 23वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 4 जून तक देशभर में 22 करोड़ 78 लाख 60 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 36 लाख 50 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 36 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.

कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 86 लाख 94 हजार 879

कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 67 लाख 95 हजार 549

कुल एक्टिव केस- 15 लाख 55 हजार 248

कुल मौत- 3 लाख 44 हजार 22

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 6 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ISRO ने रचा इतिहास, XPoSat का लॉन्च रहा सफल

Voice of Panipat

इजरायल में नौकरी के लिए Haryana में भर्ती शुरू

Voice of Panipat

अगर आप भी हैं ब्राडेंड कपड़े और जूते पहनने के शौकीन तो सावधान ! पढ़ें खबर

Voice of Panipat