September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा, पंजाब, दिल्ली चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा समेत कई राज्यों में 30 जून की रात से लेकर 2 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से तेज आंधी चलने की भी संभावना है।  मौसम विभाग की तऱफ से सभी लोगों को अलर्ट जारी किया गया है कि दुपहिया वाहन या फिर पैदल चलने वाले पेड़ों और अन्य हिलने डुलने वाली चीजों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। तेज हवाओं के साथ पेड़ या अन्य कुछ गिरने से नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्री-मानसून के चलते आंधी तूफान आ रहा है। प्री-मानसून सीजन में अक्सर आंधी तूफान चलते हैं और चंडीगढ़ रीजन में यह सिलसिला तब तक चलता रहेगा जब तक मानसून दस्तक नहीं देता। विभाग के अनुसार जून के मध्य तक आंधी तूफान चलने का सिलसिला चलता रहेगा। चंडीगढ़ रीजन में मार्च, अप्रैल और मई में आंधी चलती रहती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है। रविवार को शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री गिरावट के साथ 18.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा:- 7 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था युवक

Voice of Panipat

बदमाशों का आतंक जारी- घर के बाहर टहल रही महिला से लूटी चेन, केस दर्ज

Voice of Panipat

  आज भूलकर भी न करे ये काम, वरना नही मिलेगा फल

Voice of Panipat