Voice Of Panipat
India News

आयुष्मान भारत योजना के तहत ब्लैक फंगस को करें कवर,सोनिया गांधी की पीएम मोदी से मांग

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- कोरोना संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस  नाम की बीमारी पूरे देश में तेजी से फैल रही है. कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है. इस बीच कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर आयुष्मान भारत और अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत ब्लैक फंगस को भी कवर करने का अनुरोध किया है.और साथ ही इसके इलाज के लिए बाजार में एंफोटेरिसिन-बी दवा की भारी कमी पर कार्रवाई करने की मांग भी की है.

 मोदी को लिखे पत्र में इस बात जिक्र भी किया कि केंद्र ने राज्यों से ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के लिए कहा है. सोनिया ने कहा, महामारी घोषित करने का मतलब यह है कि इसके इलाज के लिए जरूरी दवाओं का पर्याप्त उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है. 

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ब्लैक फंगस से उत्पन्न होने वाले रोग म्यूकरमाइकोसिस के इलाज में काम आने वाली दवा ‘एंफोटेरिसिन-बी’ के उत्पादन के लिए पांच और कंपनियों को लाइसेंस दिया गया है और वे जुलाई से हर महीने इस दवा की 1,11,000 शीशियों का उत्पादन शुरू करेंगी.

TEAM VOICE OF PANIPAT     

Related posts

22 जनवरी को हरियाणा में हो सकती है छुट्‌टी !

Voice of Panipat

Haryana में रविदास जयंती पर बंद रहेंगे सभी स्कूल

Voice of Panipat

मोबाइल चोरी के शक में हुई थी युवक की ह*त्या, जानें क्यों 6 महीने बाद पुलिस को खोदनी पड़ी कब्र?

Voice of Panipat