25 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग की शुरुआत, 2.26 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – पानीपत शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बहतर बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है । नगर निगम (एमसी पानीपत )ने 10 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना के लिए ओपन टेंडर जारी किया है । जिसके अंदर 2 करोड़ 26 लाख 22 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे । इसका उद्देश्य लोगो को सुविधा प्रदान करना है और साथ ही सड़को,कॉलोनीयों और सार्वजनिक स्थलों को बहतर रोशनी उपलब्ध कराना है और लोगों को सुरक्षीत वातावरण देना है । नगर निगम के टेंडर के अनुसार शहर में अलग-अलग जगहों पर जरुरत के हिसाब से एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएगी । ताकि रात के समय कोई दुर्घटना न हो और लोग आसानी से घर पहुँच सके । नगर निगम का मानना है की स्ट्रीट लाइट से शहर में और ज्यादा विकास होगा ।

22 जुलाई तक ऑनलाइन जमा होगी टेंडर


नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी है । इच्छुक एजेंसिया 22 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपनी तकनीकी और वित्तिय बोलियां ऑनलाइन जमा कर सकेंगी । पीडीएफ या दस्तावेज एक्सल में अपलोड करने होंगे । तकनीकी और वित्तिय बोलियां उसी दिन दोपहर 3 बजे कार्यालय में खोली जाएंगी । टेंडर 120 दिन का होगा तथा चयनित एजेंसी को 240 दिन का समय दिया जाएगा । अधिकारियों का कहना है कि शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है जिससे कॉलोनियों और अन्य क्षेत्रों को बेहतर प्रकाश कि व्यवस्था की सुविधा लंबे समय से महसूस की जा रही थी । एलईडी स्ट्रीट लाइट पूरी होने के बाद सड़को पर पहले की तुलना में अधिक रोशनी होगी । इससे न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी बल्कि नगर निगम के बिजली खर्च में भी कमी आने की उम्मीद है । एलईडी लाइट का रखरखाव भी कम होता है जिससे बिजली का खर्च भी कम होगा । इससे लोगो की रात में सुरक्षा बढ़ेगी और साथ ही बिजली की बचत भी होगी और बेहतर वातावरण भी मिलेगा साथ ही शहर की सुदंरता भी बढ़ेगी ।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा ने पंजाब में नहरी पानी घटने को कहा, पानी कम करने का लेटर लिखा

Voice of Panipat

HARYANA में HCS अफसरों के ट्रांसफर, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

एंटी नारकोटिक्स टीम ने मादक पदार्थ के 2 तस्करों को किया काबू, 500 ग्राम चरस समेत 14 हजार रूपये किये बरामद

Voice of Panipat