Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

SDM का सख्त संदेश: मतदाता सूची में चूक करने वालों पर होगी कार्रवाई

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी): बुधवार को जिला सचिवालय में एसडीएम मनदीप कुमार की अध्यक्षता में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों के साथ मतदाता सूची पर चर्चा की गई। ये चर्चा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

मीटिंग करते कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, मीटिंग में एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसडीएम द्वारा बीएलओ, एईआरओ और सुपरवाइजरों से निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा करने और लापरवाही पाई जाने पर कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी आवश्यक प्रपत्रों का समय पर सत्यापन और डिजिटाइजेशन पूरा किया जाए।
बैठक के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों से अभियान की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और जिन क्षेत्रों में कार्य की गति धीमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने नियमित फील्ड मॉनिटरिंग, समय पर रिपोर्टिंग और बेहतर आपसी समन्वय के माध्यम से अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और विश्वसनीय बन सके।


प्रशासन का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और सूची को पूरी तरह पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

क्या आप भी रात में खाते हैं ये फल, तो हो जाए सावधान

Voice of Panipat

गणतंत्र दिवस पर विज ने फहराया तिरंगा और जमकर किया डांस

Voice of Panipat

विदेश भेजने का झांसा दे युवक से 19.25 लाख रूपए की ठगी करने वाले मां- बेटा गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment