33.8 C
Panipat
May 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

इनेलो ने युवा संगठन और बूथ इकाई को मजबूत बनाने हेतु की नई नियुक्तियां

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- इनेलो ने प्रदेश के युवा संगठन और बूथ इकाई को मजबूत बनाने के लिए पार्टी में विभिन्न-विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की है। जिसके चलते इनेलो प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला द्वारा पूर्व चेयरमैन नगर पालिका कलायत सलीन्द्र प्रताप राणा को युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं श्याम सिंह राणा और डॉ. सतबीर चौधरी को पंचकूला, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को यमुनानगर, प्रकाश भारती को अंबाला, रामकुमार ऐबला, भोपाल सिंह भाटी और मंगत राम सैनी को कुरुक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 रामेश्वर दास, जोगेंद्र कालवां और चतर सिंह कश्यप को करनाल, नरेश सारन, यद्धवीर आर्य, ज्ञान गुज्जर को पानीपत, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, विजेंद्र रेढू और धर्मबीर पाढ़ा को सोनीपत, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम को जींद, पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी और सुशील गौतम को रोहतक में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं  पूर्व मंत्री राजकुमार बाल्मीकि और रोहताश रंगा को झज्जर, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला को महेंद्रगढ़, नरेश वर्मा और राज सिंह गागडवास को रेवाड़ी, अशोक जैन और राजेश सिंगला को गुरुग्राम, एसपी (रिटायर्ड) राज सिंह मोर को फरीदाबाद, जसबीर ढिल्लो को पलवल, किशोर यादव और आनंद श्योराण को मेवात, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, फूल सिंह मंजूरा व कंवरजीत सिंह प्रिंस को कैथल, गगनजोत संधू और जसबीर सिंह जस्सा को फतेहाबाद, कर्ण चौटाला और वेद मुंडे को सिरसा, पूर्व विधायक श्रीमती रेखा राणा, कृष्ण राणा व पूर्व एचपीएसईसी सदस्य चतर सिंह को भिवानी, राजेश गोदारा और अजीत लितानी को दादरी और सुनील लाम्बा, पूर्व विधायक भागी राम और ओमप्रकाश गोयल को हिसार जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  TEAM VOICE OF PANIPAT   

Related posts

PM मोदी की लंबी आयु के लिये मनसा देवी मंदिर में पहुंचे CM मनोहर लाल

Voice of Panipat

स्वाति मालीवाल को मिला प्रमोशन, AAP ने राज्यसभा के लिए किया Nominate

Voice of Panipat

WFI एडहॉक कमेटी भंग मामले में सुनवाई आज, पहलवानों ने दायर की है याचिका

Voice of Panipat