August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

मौसम की उठा-पटक जारी, 14 को बारिश की आंशका

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मौसम की उठा-पटक फिर से शुरु से हो गई। शनिवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मानसून की अक्षीय रेखा फिर से एनसीआर के आसपास सक्रिय है। उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। हवा में नमी का स्तर 44 से 88 फीसद रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली। आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वायु प्रदूषण में लगातार वृद्धि हो रही है। वायु गुणवत्ता का स्तर 100 अंकों से अधिक चल रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक वायु प्रदूषण स्तर मध्यम श्रेणी में रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स 128 एमजी दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 126 एमजी रहा। पिछले चार पांच दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। दो दिनों बाद उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। हवा में नमी का स्तर 44 से 88 फीसद रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली। आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वायु प्रदूषण में लगातार वृद्धि हो रही है। वायु गुणवत्ता का स्तर 100 अंकों से अधिक चल रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक वायु प्रदूषण स्तर मध्यम श्रेणी में रहा।

एयर क्वालिटी इंडेक्स 128 एमजी दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 126 एमजी रहा। पिछले चार पांच दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। दो दिनों बाद उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।दो दिन से फिर मौसम में बदलाव आ रहा है। शनिवार सुबह ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। गर्मी के साथ- साथ तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया है। गर्मी बढ़ने के चलते फिर युवक और युवतियां सिर और मुंह पर कपड़ा रखकर निकल रहे है। बीते चार दिन पूर्व हल्की बरसात हुई थी इससे कुछ राहत मिली। अब फिर गर्मी ने परेशान कर दिया है। शनिवार सुबह से ही आकाश से सूर्य देव ने अपने तेवर दिखा रहा है। मौसम विज्ञानी रमेश चंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक गर्मी बढ़ सकती है। तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। मौसम बदलने के साथ बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। मौसम के अनुसार ही घर से बाहर निकले। वहीं शनिवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने कीमौसम ने गर्मी व उमस से बेहाल किया हुआ है। दोपहर के समय नमी के साथ चिलचिलाती धूप से उमस ओर अधिक बढ़ जाती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 2.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। सुबह के समय नमी की मात्रा 92 फीसदी दर्ज की गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। अभी बरसात की कोई उम्मीद नहीं है। गर्मी व उमस को अभी झेलना पड़ सकता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कैसे Transfer कर सकते हैं Home Loan, किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

Voice of Panipat

CM मनोहर लाल ने किया एलान- PM मोदी के जन्मदिन तक हरियाणा मनाएगा शिक्षा पर्व.

Voice of Panipat

Haryana का एक ऐसा गांव जहां आज तक किसी को नही हुआ कोरोना, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat