July 29, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

फर्श से अर्श तक पहुंचने के जूनून के बाद अब ‘सिंह सूरमा’ में देखिएगा संदीप सिंह का राजनीतिक सफर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) -: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर अब एक फिल्म और बनने जा रही हैं।उनकी पहली फिल्म सूरमा को रिलीज हुए दो साल हो चुके हैं जो बड़े परदे पर काफी हिट रही। उनकी दूसरी फिल्म के नाम की बात अगर करें तो उसका नामं होगा सिंह सूरमा। अपनी फिल्म को लेकर खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

संदीप सिंह ने 2019 का चुनाव पिहोवा हलके से भाजपा के टिकट पर लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद उन्हेंं खेल राज्य मंत्री बनाया गया। हालांकि अपने इस नौ माह के कार्यकाल में वह काफी विवादित भी रहे, लेकिन उन्होंने खेलों में सुधार के लिए काफी प्रयास भी किए। खेल राज्य मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दूसरी आने वाली फिल्म ‘सिंह सूरमा’ को लेकर ट्वीट भी किया है। इस फिल्म में सूरमा के आगे के जीवन की कहानी को दर्शाया जाएगा कि किस तरह संदीप सिंह ने हॉकी की दुनिया में देश का परचम लहराने के बाद राजनीति की तरफ कदम बढ़ाया।

फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक सिंह हैं। इस फिल्म में किन चेहरों को किरदार के रूप में जगह मिलेगी, इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। हिंदी में आने वाली इस फिल्म का काम जल्दी शुरू होगा। इससे पहले सरदार संदीप सिंह के जीवन पर बनी सूरमा फिल्म को बेहद सफलता मिली थी। इस फिल्म में उनके जीवन और संघर्ष की कहानी को बखूबी दिखाया गया था। लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों ने इस फिल्म को देखा। काफी सोशल साइट्स पर यह फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म को मोटिवेशनल (प्रेरणा देने वाली) बताया गया है, जिसमें संदेश है कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए और संघर्ष ही जीवन का दूसरा रूप है।

संदीप सिंह ने बताया किदो साल पहले बनी सूरमा एक ऐसे पॉजिटिव व्यक्ति के संघर्ष की कहानी को बताती है जो जमीन से उठकर आसमान तक पहुंचता है। फिल्म के जरिए ‘नेवर गिव अप’ का संदेश लोगों तक पहुंचा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, पति के शराब पीने से थी परेशान

Voice of Panipat

हिसार में बेटा होने की खुशी पर बधाई लेने पहुंचे किन्नरों ने मांगे 1 लाख,पुलिस बुलाकर किया मामला शांत

Voice of Panipat

PANIPAT के लोगों का सांसद आवास के बाहर राम सिमरन, बिजली समस्या से परेशान

Voice of Panipat