31 C
Panipat
October 11, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

kal ka mausam : 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हरियाणा के इन जिलों में बरसेंगे बादल

kal ka mausam हरियाणा समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर से भारत के विभिन्न राज्यों के मौसम ने करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का असर भारत के राज्यों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने कल यानी 12 अक्टूबर को हरियाणा, राजस्थान समेत 24 राज्यों में भारी बारिश व तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है।

इस मौसम से पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल में तेज आंधी से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा उठ रही है और फिलहाल यह पूर्वी भारत के राज्यों में रात के समय तेज आंधी के साथ बारिशी हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कल यानी 12 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर को हरियाणा के पांच जिलों में तेज बारिश व आंधी चल सकती है। इसमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 12 अक्टूबर को तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 12 अक्टूबर को बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान यूपी के जिले मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, मैनपुरी, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और गाजीपुर में 50 किलोमीटर की रफ्तार हवा व तेज बारिश हो सकती है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 12 अक्टूबर को भारी बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान यूपी के गया, जहानाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया, कटिहार और लखीसराय में भारी बारिश व 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर को झारखंड में 12 तेज बारिश व तूफान की चेतावनी दी गई है। इस दौरान पलामू, गढ़वा, रांची, सिमडेगा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, साहेबगंज, जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हवा व तेज बारिश का अलर्ट है।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर को तेज बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related posts

Haryana सहित इन राज्यों में फिर करवट लेगा मौसम, बदलेगा मौसम, पढ़िए

Voice of Panipat

हिमाचल में लैंडस्लाइड से मलबे मे दबी गाड़ियां, उज्जैन, लखनऊ, गुजरात में बाढ़ जैसे हालात

Voice of Panipat

हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

Leave a Comment