31 C
Panipat
October 11, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsPanipatPANIPAT NEWS

भगवान परशुराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हर्षोल्लास से मनाई गई फ्रेशर पार्टी, नम्रता शांडिल्य की उपस्थिति ने बढ़ाई समारोह की शोभा

भगवान परशुराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नारा, पानीपत में शनिवार को बीबीए, बीसीए एवं बीएससी कंप्यूटर साइंस के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणवी की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार सुश्री नम्रता शांडिल्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नम्रता शांडिल्य एवं कॉलेज प्रबंधक श्री दिनेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर नैंसी और शीतल को मिस फ्रेशर तथा सानिया और सिमरन को मिस पर्सनैलिटी के खिताब के लिए चुना गया। मुख्य अतिथि एवं कॉलेज प्रबंधक ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में नम्रता शांडिल्य ने विद्यार्थियों को हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों का सकारात्मक एवं नैतिक उपयोग करके अपनी प्रतिभा के बल पर पहचान बनाई जा सकती है। इसके लिए अश्लीलता या अनैतिकता का सहारा लेना आवश्यक नहीं है।

उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उचित मार्गदर्शन युवाओं के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नृत्य, वीडियो संपादन, मंच संचालन तथा हरियाणवी लोक संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों को अपना परिचयात्मक वीडियो साझा करने के लिए आमंत्रित किया और उनकी प्रतिभा को निखारने में मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।

नम्रता शांडिल्य ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन आवश्यक हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाते समय नैतिक मूल्यों, आत्मसम्मान और व्यक्तिगत गरिमा का सदैव ध्यान रखना चाहिए।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक श्री दिनेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि नम्रता शांडिल्य को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। फ्रेशर पार्टी ने नवागंतुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय के साथ जुड़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया

Related posts

पहलवानों को UWW का बड़ा झटका, WFI की सदस्यता रद्द

Voice of Panipat

इजराइल से वापस आने के इच्छुक भारतीयों के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू, इस नम्बर पर 0 1 1-23 74 70 79 करें सम्पर्क

Voice of Panipat

पानीपत SP का बड़ा एक्शन, आमजन से दुर्व्यवहार करने पर पुलिसकर्मी सस्पेंड

Voice of Panipat

Leave a Comment