24.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsWEATHER

हरियाणा में 14 और 15 अगस्त को होगी झमाझम बारिश, देखें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में 14 और 15 अगस्त को होगी झमाझम बारिश, देखें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में एक बार फिर मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ गई है। जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में भारी बारिश और प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

15 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार बीते 13 अगस्त की रात से प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ गई है। जिसके कारण आज और कल यानि 15 अगस्त को तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आज होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने आज राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के 4 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। वहीं हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी में मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं कल 15 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, 16 अगस्त से मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने से मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी।

तापमान में आया उछाल
बीते दिनों मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से हरियाणा में बारिश कम हुई। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान की बात करें तो प्रदेश में बुधवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C का उछाल दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0°C अधिक रहा।

इस दौरान सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 37.8°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं राज्य में रात के औसतन न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों की तुलना में इसमें 0.7°C की बढ़ोतरी देखी गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान यमुनानगर में 25.1°C दर्ज किया गया।

Related posts

कुरुक्षेत्रा विश्विद्यालय की 58 परीक्षाओ का रिजल्ट हुआ जारी,देखिये  

Voice of Panipat

CM मनोहर लाल ने सदन में पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, साढ़े 42 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Voice of Panipat

रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा के युवक की मौ#त

Voice of Panipat