26.2 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की वापसी, 2 दिन होगी झमाझम बारिश

हरियाणा के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी। इससे मौसम सुहावना होने और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 2 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। जिसके कारण आज पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल और पानीपत में कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर और कुरुक्षेत्र व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना है। आज और कल यानि 23 अगस्त को मानसून के एक्टिव रहने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। कल भी कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। 

इस बार कम हुई बारिश

हरियाणा में इस मानसून सीजन (1 जून से 20 अगस्त) के दौरान कम बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में औसत वर्षा की तुलना में 17% की कमी आई है। राज्य में इस अवधि के दौरान औसत 307.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 254.5 मिमी बारिश ही हुई है।

बारिश की भारी कमी के कारण जींद, अंबाला, कैथल, सिरसा और पंचकुला जैसे 7 से 8 जिलों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। लेकिन मानसून के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार है। जिससे आंकड़ों में सुधार हो सकता है।

Related posts

हरियाणा में आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Sahab Ram

Weather Update: हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, देखें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

Kal Ka Mausam: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram