33.9 C
Panipat
August 22, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा में कांग्रेस नेता के पोते की हत्या, जमानत पर जेल से आया था बाहर

हरियाणा के सिरसा में कांग्रेस नेता के पोते की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से कांग्रेस नेता के पोते, उसके भाई और भतीजे पर हमला किया और फरार हो गए।

वहीं इस हमले में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कांग्रेस नेता के पोते की मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानें क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार मामला सिरसा के झोरड़ रोही गांव  का है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय कुलबीर सिंह उर्फ निक्का पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। निक्का सिंह के दादा पोहला सिंह गिल कांग्रेस नेता हैं। वह पहले झोरड़ रोही गांव के सरपंच भी रह चुके है और वर्तमान में ब्लॉक समिति मेंबर हैं।  

पुलिस के अनुसार, निक्का सिंह के दादा पोहला सिंह का पहले से गांव में विवाद चल रहा है। करीब आठ साल पहले गांव के ही गंगा सिंह के साथ उनका झगड़ा हुआ और गंगा सिंह की मौत हो गई थी।

जेल से जमानत पर बाहर आया था मृतक
जिसके बाद इस मामले में पोहला सिंह और निक्का सिंह समेत पांच लोगों को नामजद कराया गया था। गंगा सिंह की हत्या के मामले में ही निक्का सिंह जेल गया था।

बताया जा रहा है कि निक्का कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बीते शुक्रवार की रात को करीब दस बजे निक्का अपने भाई रणधीर सिंह और भतीजे जगदीप सिंह के साथ खेत की सिंचाई करने के लिए जा रहा था।

हमलावरों ने तेज धारदार हथियारों से किया हमला

इस दौरान बस स्टैंड के पास हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने तीनों पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किया और फिर हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में निक्का सिंह, उसका भाई और भतीजा बुरी तरह घायल हुए।

हमले में एक की मौत, दो घायल
आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने निक्का सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके भाई और भतीजे का इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस इस मामले में पुरानी रंजिश के अलावा हर एंगल से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

पानीपत में स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, दंपत्ति घायल, पढिए पूरा मामल.

Voice of Panipat

HARYANA में ACB का बड़ा एक्शन, HCS अधिकारी को 1 लाख रिश्वत केस में पकड़ा

Voice of Panipat

Leave a Comment