30.8 C
Panipat
May 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipat CrimeUncategorized

किशोर से छीना फोन, बाइक पकड़ने पर 100 मी. तक घसीटकर ले गए बदमाश

वायस ऑफ पानीपत :- शहर में माेबाइल स्नेचिंग की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात काे बाइक सवार दाे बदमाशाें ने अशाेक विहार काॅलाेनी में घर के बाहर बैठे 16 साल के किशोर का माेबाइल छीन लिया। भागते समय किशाेर ने उनकी बाइक पकड़ ली, तब वे उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। ब्रेकर पर किशाेर के हाथ छूट गए। इसके बाद बदमाश बाइक भगाकर ले गए। घसीटने से किशारे के हाथ-पैर छिल गए। पीड़ित ने स्नेचिंग का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अशाेक विहार काॅलाेनी निवासी 16 वर्षीय अहमद पुत्र मजीद रविवार रात करीब 8 बजे घर के बाहर बड़े भाई मेहताब के साथ बैठा था। उसके जीजा ने बताया कि बाइक पर दाे बदमाश आए। पीछे बैठा युवक उतरकर अहमद के पास गया और एकदम झपट्टा मारकर उसके हाथ से माेबाइल छीन लिया।

किशाेर भागा और बदमाशाें की बाइक पीछे से पकड़ ली, लेकिन वह बदमाशाें काे पकड़ने में कामयाब नहीं हाे पाया। अहमद के बड़े भाई ने घर में ही दरी बनाने की छाेटी फैक्ट्री लगा रखी है। बदमाश अहमद का करीब 35 हजार रुपए का माेबाइल छीनकर ले गए। उसने डेढ़ माह पहले ही माेबाइल खरीदा था। अहमद ने किला थाने में केस कराया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ब्यूटी पार्लर में घुसकर पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

CM की फोटो पर कमेंट करना पड़ा भारी, DIPRO कर्मचारी निलंबित

Voice of Panipat

हत्या या आत्महत्या, बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली महिला

Voice of Panipat