July 18, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

बीच सड़क नर्सिंग स्टूडेंट बनी फरिश्ता, CPR देकर बचाई महिला की जान

वॉयस ऑफ पानीपत (मोनी कुमारी ) – हरियाणा में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। यहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक महिला सड़क पर गिरकर बेसुध हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद महिला को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह काफी देर तक सड़क पर बेसुध पड़ी रही। कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौट रही नर्सिंग स्टूडेंट सोनाक्षी ने उन्हें देखा। महिला की हालत गंभीर देखकर वह तुरंत एंबुलेंस बुलाने के लिए आवाज लगाने लगी। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो सोनाक्षी ने सड़क से गुजर रही एक गाड़ी रुकवाई और महिला को अस्पताल ले गई। इस दौरान उसने खुद ही महिला को CPR देना शुरू कर दिया।

घायल महिला की जान बचाती नर्सिंग स्टूडेंट

करनाल के लाडो धाम में बुधवार को कुरुक्षेत्र के ईशाकपुर निवासी 65 वर्षीय रोशनी देवी को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद सोनाक्षी ने करीब 2 मिनट तक लगातार CPR दिया। इसके बाद महिला को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सोनाक्षी महिला के साथ अस्पताल तक गई और उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।
महिला को बेसुध देखकर आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। CPR देने के कुछ देर बाद रोशनी देवी की धीरे-धीरे सांसें चलने लगीं। रोशनी देवी के भाई सतपाल ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र से अपने मायके आ रही थीं। करनाल के राहड़ा गांव निवासी सोनाक्षी गांधी कॉलेज में बी.एससी. नर्सिंग सेकेंड ईयर की छात्रा हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

घर से स्कूल के लिए निकला था छात्र, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

Voice of Panipat

जेजेपी के संगठन में विस्तार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में नियुक्त किए पदाधिकारी

Voice of Panipat

नहर में बहाने गई थी नारियल फिसला पैर, हो गई…

Voice of Panipat

Leave a Comment