30.3 C
Panipat
May 9, 2026
Voice Of Panipat
Sports

भारतीय टीम को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ लगी,इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले 

वायस ऑफ पानीपत ब्यूरो  :-इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गयी है. भारतीय टीम अगले महीने के पहले हफ्ते में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां 16 जून से एकमात्र टेस्ट मैच के साथ उसका दौरा शुरू होगा. इसके बाद टीम इंडिया को दो टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेलनी है. फिलहाल टीम अभी मुंबई में आइसोलेशन में है. 

स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे हालांकि इंजेक्शन से थोड़ा डर लगता है, लेकिन मैंने आज टीका लगवाया. मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि कृप्या जल्द से जल्द टीका लगवाएं.


सूत्र ने कहा कि अधिकांश खिलाड़ियों को कोविशील्ड टीका लगा है और उन्हें इसकी दूसरी डोज इंग्लैंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी. भारतीय महिला टीम विराट कोहली की अगुवाई वाली पुरुष टीम के के साथ चार्टर्ड विमान से दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. 

TEAM VOICE OF PANIPAT  

Related posts

भारत ने पारी और 132 रन से जीता पहला टेस्ट

Voice of Panipat

मनु भाकर तीसरे इवेंट के फाइनल में, 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं

Voice of Panipat

श्रीजा अकूला ने रचा इतिहास Table Tennis में वो कर दिखाया जिसके लिए तरसता था हिन्दूस्तान

Voice of Panipat