32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPanipat

पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो युवको को अवैध देशी शराब सहित काबू किया.

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- थाना सदर पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दोरान महमदपुर स्कूल के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की ड्रेन पुल के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दे अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपित ने अपनी पहचान ओमप्रकाश पुत्र रमेश निवासी महमदपुर के रूप मे बताई। मौके से बरामद शराब की गिनती करने पर अवैध 12 बोतल देशी शराब मार्का रसीला संतरा पाई गई। अवैध शराब को कब्जा पुलिस मे लेकर आरोपित ओमप्रकाश के खिलाफ थाना सदर मे एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई।

इसी प्रकार थाना किला पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को गश्त के दोरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर दंबिश देते हुए महादेव कालोनी से राजेश पुत्र सुरज भान निवासी डाबर कालोनी पानीपत को अवैध रूप से शराब बेचते हुए 10 बोतल देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित काबू किया। आरोपित राजेश के खिलाफ थाना पुराना किला मे एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इन 7 बैंकों ने महंगा कर दिया Loan, बढ़ा दी MCLR की दर, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

केंद्र सरकार बिजली क्षेत्र में करेगी बड़ा बदलाव, आने वाला है नया बिजली कानून

Voice of Panipat

HARYANA में यमुना ओवरफ्लो, सिरसा-फतेहबाद में घग्गर के बांध टूटे, धारा 144 लागू

Voice of Panipat