23.7 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryanaHaryana Jobs

हरियाणा में इन छात्रों को हर महीने 1000 रुपये देगी सरकार, आवेदन शरू

National Means Cum Eligibility Scholarship Scheme: स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार द्वारा सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चों के लिए ‘राष्ट्रीय साधन सह-पात्रता छात्रवृत्ति योजना’ चलाई जा रही है। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों को केवल एक परीक्षा पास करनी होगी और उन्हें 4 साल तक हर महीना ₹1000 की स्कॉलरशिप सरकार द्वारा दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति योजना शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संपूर्ण देश भर के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चों के लिए चलाई जा रही है।

हरियाणा प्रदेश से 2337 छात्रों का होगा चयन

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘राष्ट्रीय साधन सह-पात्रता छात्रवृत्ति योजना’ में हरियाणा प्रदेश से इस बार 2337 छात्रों का चुना जाएगा। इस परीक्षा के लिए सरकार द्वारा इस बार 29 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में सरकारी या अनुदान प्राप्त स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं क्लास वाले बच्चे भाग ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चों की माता-पिता की वार्षिक इनकम 3.50 लख रुपए प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए।

25 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा प्रदेश के जो बच्चे इस योजना के तहत परीक्षा देने की इच्छुक है उनके लिए SCERT गुरुग्राम की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू की जा चुकी है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 रखी गई है। ‘राष्ट्रीय साधन सह-पात्रता छात्रवृत्ति योजना’ के तहत बच्चों की परीक्षा इस बार 29 नवंबर 2026 को ली जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों का जिला स्तर पर मेरिट के आधार पर चयन होगा। ‘राष्ट्रीय साधन सह-पात्रता छात्रवृत्ति योजना’ के तहत बीसी, एसी और दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षण प्रणाली भी रखी गई है।

Related posts

G-MAIL पर ऐसे करें MAIL शेड्यूल

Voice of Panipat

PANIPAT:- तीन दोस्तों के पास नहीं थी BIKE, 3 दोस्तों ने चोरी कर ली BIKE

Voice of Panipat

अनोखा मामला, दुल्हन 34 की दुल्हा 30 का, फिर भी शादी क्यो हुई अवैध, पढ़िए

Voice of Panipat

Leave a Comment