September 17, 2026
Voice Of Panipat
Panipat Crime

पानीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया सामने, नशे के लिए रुपये नहीं दिए तो की मां की हत्या

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह):-पानीपत जिले के गांव रजापुर में एक कलयुगी बेटे ने नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी एक माह पहले ही नशामुक्ति केंद्र से भागकर घर आया था। सोमवार दोपहर उसने मां से नशा करने के लिए पैसे मांगे, जिस पर दोनों के बीच आधे घंटे तक हाथापाई हुई। जब मां ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने तेजधार हथियार से मां के सिर पर आठ से दस वार कर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे को कम उम्र में ही नशे की लत पड़ चुकी थी। वह गांजा, सुल्फा आदि नशे का आदी था। पैसे के लिए मां के साथ ही छोटे भाई के साथ भी मारपीट करता था। मां और भाई ने परेशान होकर उसे नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, लेकिन वह वहां करीब डेढ़ महीने रहने के बार भाग कर घर आ गया था।
वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हत्या आरोपी बेटे की धरपकड़ में सदर थाना और सीआइए की टीम जुट गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- नशे की लत पूरी करने के लिए चुरा ली ई रिक्शा की बैटरी, अब दोनों आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहे 3 शातिर चोर गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस कर रही जांच

Voice of Panipat