August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- ग्रैप-थ्री लागू होने से दिल्ली जाने वाली 17 बसों को बदला

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- बढ़ते प्रदूषण के कारण हरियाणा की हवा जहरीली हो गई है.. हालात ऐसे है कि अब लोगों को सांस लेने में भी प्रॉब्लम होने लगी है.. कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत ज्यादा ही खराब हो गई है ऐसे में हरियाणा में GRAP- थ्री लागू कर दिया गया है.. वहीं हरियाणा राज्य परिवहन दिल्ली की ओर जाने वाली बीएस-4 की बसों के दिल्ली प्रवेश पर रोक लग गई है.. रोडवेज ने 17 बसों को बदल दिया गया है.. इनकी जगह बीएस-6 बसों को दिल्ली के लिए भेजा गया.. इस समय पानीपत रोडवेज के बेड़े में 60 बीएस-4 की बसें हैं..

जब तक यह नियम लागू रहेंगे इन दिल्ली में बीएस-4 बसों के जाने की पाबंदी रहेगी.. वहीं दूसरी ओर नियम लागू होने के बाद भी वायु की गुणवत्ता में कोई सुधार के आसार नजर नहीं आ रहा है.

*क्या होता है GRAP- 3*

जब हवा ज्यादा जहरीली हो जाती है.. यानी प्रदूषण का लेवल खराब हो जाता है.. ऐसे समय में GRAP- 3 लागू किया जाता है.. GRAP- 3 लागू करने का मकसद प्रदूषण के स्तर को कम करना होता है.. जिसके लिए कई स्तर की एक्टिविटी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है..  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को,सरकार प्रति कर्मचारी मिलेगी 48 हजार की सब्सिडी

Voice of Panipat

26 जनवरी पर दिल्ली जाने की कर रहे है प्लानिंग, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

पानीपत में घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat