33.7 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

धान का की कीमतों में जबरदस्त उछाल, हरियाणा में 4400 रुपये क्विंटल तक पहुंचा रेट

HARYANA MANDI BAHV : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। खासकर जिसने धान की बिजाई की हुई है। बता दे की विदेशों में बढ़ती मांग के चलते कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। जिसके चलते है मंडी में धान की आवक भी बढ़ने लग गई है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 1509 किस्म किसानों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है। इस किस्म ने कीमत में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कैथल सहित राज्य की मंडियों में 1509 धान का दाम 3800 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। बता दे की उत्पादन के हिसाब से इस किस्म के धान काफी अधिक अच्छे रह रहे है।

विदेशों में बढ़ी मांग

निर्यातकों का कहना है कि घरेलू बाजार और विदेशों में चावल की अच्छी मांग के कारण किसानों को धान का अच्छा दाम मिल रहा है। इस समय ईरान की सबसे अधिक मांग है। ईरान में सभी किस्मों का 12 लाख मीट्रिक टन का बाजार है, भारत से चावल का सबसे बड़ा निर्यात ईरान को होता है। बढ़ती मांग को देखते हुए धान की कीमतों में उछाल आया है।HARYANA MANDI BAHV

अधिक जानकारी के लिए बता दे की किसान यूनियनों और किसानों ने राज्य की मंडियों में धान की खरीद को लेकर धरना दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने 1800 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर 1509 की खरीद की थी, जिसके बाद 2020 में यह निर्णय लिया गया था कि अगर 1509 की दर पीआर से कम है, तो इसे एमएसपी पर खरीदा जाएगा।HARYANA MANDI BAHV

Related posts

कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को मिलेगी फ्री बस सेवा, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

वेब सीरीज ‘तांडव’ पर अनिल विज क्यों दिखे विज नाराज ? कही ये बात

Voice of Panipat

बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम का बड़ा एक्शन: प़़ढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment