24.6 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryana

हरियाणा रोहतक: MESO के धरने को छात्र नेता दिनेश कांगड़ा व रॉकी मायना ने दिया समर्थन

रोहतक: छात्र नेता दिनेश कांगड़ा एवं आंबेडकर क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी मायना मिशन इक्वलिटी स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (MESO) द्वारा छात्रों की मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने पर पहुंचे और धरने को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की जायज मांगों का जल्द समाधान करना चाहिए। मुख्य मांगें 10 प्रतिशत वार्षिक फीस वृद्धि को तुरंत रद्द किया जाए। BPL छात्रों के लिए हॉस्टल फीस में 50 प्रतिशत की छूट लागू की जाए। छात्र नेता दिनेश कांगड़ा ने कहा कि शिक्षा हर विद्यार्थी की पहुंच में होनी चाहिए। लगातार फीस बढ़ने से आर्थिक रूप से कमजोर एवं सामान्य परिवारों से आने वाले छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। वहीं BPL छात्रों को हॉस्टल फीस में 50 प्रतिशत की छूट मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्रों की इन जायज मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर वे छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनकी आवाज को हर उचित मंच पर उठाया जाएगा। रॉकी मायना ने कहा कि जल्द से जल्द इन छात्रों की मांगों को पूरा किया जाए, नही इन छात्रों की मांगों को पूरा करवाने के लिए हम एक बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर MESO के पदाधिकारी, छात्र नेता रोहित टाकिया , गुलाब भालोट, सौरभ रेड्डी, अंकित बनियानी, अनिकेत, अंशु एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

महिला का हुआ अपहरण, घसीटने के मिले निशान, पढिए खबर.

Voice of Panipat

हरियाणा से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस जिले से शुरू हुई बस सेवा

Sahab Ram

लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाएं हो जाए सावधान, सरकार ने जारी की चेतावनी

Voice of Panipat