37 C
Panipat
July 15, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Politics

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति पर की चर्चा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) -: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  मुलाकात के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हुई है। लगभग एक घंटे तक पीएम से मुलाकात के बाद मनोहर लाल यहां से सीधे रोहतक के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि हरियाणा में कृष्ण पाल गुर्जर अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

बता दें, हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की चर्चाएं जोरों पर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर नए अध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दिल्ली व हरियाणा के भाजपा नेताओं की सहमति के आधार पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश भाजपा महामंत्री संदीप जोशी, विधायक महीपाल ढांडा में से कोई एक नया अध्यक्ष बन सकता है।

मुख्यमंत्री इससे पहले अध्यक्ष पद और राज्य में गठबंधन दलों के नेताओं को दी जाने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर 24 जून को नड्डा से दिल्ली में मिले थे। इसके बाद यह माना जा रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर कभी भी नियुक्ति हो सकती है।  अब अध्यक्ष पद पर नियुक्ति शीघ्र हो, इसके लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह करेंगे। इससे पहले हरियाणा भवन पहुंचे प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने भी माना कि संगठन का काम तेजी से चलाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति होनी चाहिए।

VOICE OF PANIPAT TEA

Related posts

हरियाणा के नए मंत्रियों को मिले आवास, कोठी नं 79 का क्या है ‘अंधविश्वास’

Voice of Panipat

किसानों पर लाठीचार्ज मामले में सरकार ने मांगी डिटेल रिपोर्ट, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

पढ़िए पूरी खबर:- हरियाणा विधानसभा में अनिल विज और भूपेंदर हुड्डा आमने सामने

Voice of Panipat