33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

हरियाणा में आज से तीन दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल, ट्रांसफर पॉलिसी और भत्तों की खराब पॉलिसी के खिलाफ एकजुट हुए कर्मचारी

Haryana News: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है , बता दे की हरियाणा प्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी और भत्तों को लेकर नर्सिंग स्टाफमें रोष फैल गया है। नर्सिंग कैडर के कर्मचारियों ने ट्रांसफर पॉलिसी और भत्तों को लेकर बनाई गई पॉलिसी के विरोध में 5 अक्टूबर यानि आज से प्रदेश में हड़ताल पर उत्तर गए है।

स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में कार्यरत नर्सिंग कैडर ने मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध और पिछले 15 महीनों से बकाया यूनिफॉर्म व वाशिंग अलाउंस न मिलने पर राज्य सरकार व विभाग के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का मोर्चा खोल दिया है।

5, 6 और 7 अक्टूबर को रखेंगे हड़ताल

हरियाणा प्रदेश में सिविल अस्पताल चरखी दादरी के नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अल्टीमेटम देते हुए ऐलान किया था की पहले चरण में 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को प्रदेश भर में नर्सिंग स्टाफ काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया था।

इसके बाद भी मांगें न माने जाने पर 5, 6 और 7 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल रहेगी। समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि डीजीएचएस कार्यालय की लापरवाही के कारण एनआईसी / एचआरएमएस पोर्टल पर आज भी पदनाम स्टाफ नर्स दर्ज हैं, जबकि वर्ष 2019 में ही गजट नोटिफिकेशन जारी कर इसे नर्सिंग ऑफिसर संशोधित किया जा चुका है।

महिलाओं व सुरक्षा पर पड़ेगा बुरा असर
जिला प्रधान जितेंद्र सांगवान नर्सिंग ऑफिसर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग कैडर में मुख्य रूप से महिलाएं कार्यरत हैं, जिन पर परिवार, बुजुर्गों व बच्चों की देखभाल की सामाजिक जिम्मेदारियां हैं।

स्वास्थ्य संस्थानों में 24 घंटे तीनों शिफ्टों (मॉर्निंग, इवनिंग, नाइट) में सेवाएं देनी पड़ती हैं। ग्रामीण व सुदूर इलाकों के अस्पतालों में पदस्थापना से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा होगा।

Related posts

HARYANA ROADWAYS : जींद से जयपुर अजमेर के लिए शरू हुई स्पेशल बस, 450 रूपए में तय होगा सफर

Sahab Ram

हरियाणा के झज्जर में महिला सरपंच गिरफ्तार, जाने बड़ी वजह ?

Sahab Ram

HARYANA:- करनाल IG ने संभाला कार्यभार

Voice of Panipat

Leave a Comment