32.6 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

हरियाणा की साइबर सिटी को मिला बड़ा तोहफा, नए सेक्टरों में मिलेगी बेहतर सुविधाएं

HARYANA NEWS : साईबर सिटी गुरुग्राम में अब नए सेक्टरों में लोगों को बेहतर और चाैड़ी सड़के मिलने जा रही हैं। क्योंकि गुरुग्राम सड़क नेटवर्क मजबूत करने की परियोजना के तहत 24 मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। हालांकि यह योजना लंबे समय से बन रही थी, लेकिन में आ रही रूकावटों को अब दूर कर लिया गया है।

इस योजना के तहत गुरग्राम के सेक्टर-81 से 86 एवं सेक्टर-104 में 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जानी हैं। इसके लिए मुख्य परेशानी भूमि की उपलब्धता थ, जिसको अब दूर कर लिया गया है। क्योंकि इस परियोजना में 10.61 एकड़ जमीन अधिग्रहण होनी है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत सामाजिक प्रभाव आकलन किया जा रहा है।

इसके लिए शहरी संपदा विभाग द्वारा 30 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार गुरुग्राम व मानेसर शहरी परिसर में 24 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण करने के लिए जमीन की जरूरत है। इसके अलावा यहां सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए भविष्य की जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

ऐसे में शहरी संपदा विभाग फिलहाल भूमि अधिग्रहण के साथ पुनर्वास और पुनर्स्थापन के लिए दिए जाने वाले उचित मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। सरकार ने इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम यानी एचएसआइआइडीसी एजेंसी को सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए इकाई नियुक्त कर दिया है।

42939 वर्ग मीटर जमीन की पहचान

इस परियोजना के लिए जिन सड़कों को चौड़ा किया जाना है, उनके लिए 42,939.66 वर्ग मीटर जमीन को चिह्नित किया है। यानी कुल 10.61 एकड़ जमीन इस प्रक्रिया में आएगी। सरकार द्वारा जिन गांवों में जमीन को चिह्नित किया है, उनमें नवादा फतेहपुर, लखनौला, शिकोहपुर, सीही, बढ़ा, गुरुग्राम और धनवापुर गांव शामिल हैं। इसके साथ ही सेक्टर-81 के लिए नवादा फतेहपुर और लखनौला गांवों की जमीन लिए जाने की योजना है।

इसके अलावा सेक्टर-82 के लिए शिकोहपुर गांव की जमीन आएगी। सेक्टर-83 और 84 की सड़कों चौड़ा करने के लिए सीही गांव में भूमि ली जाएगी। सेक्टर 85 की सड़कों के लिए बढ़ा और सेक्टर 86 के लिए नवादा फतेहपुर गांव की जमीन आती है।

इसी परियोजना के तहत सेक्टर-104 की सड़कों को चौड़ा करने के लिए 4794.72 वर्ग मीटर जमीन ली जानी है। हालांकि अभी सरकार द्वारा इस पूरी जमीन की अधिसूचना जारी की गई है। इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया अब शुरू की जाएगी।

Related posts

90 साल की सास को कराया कांवड़ का पुण्य,250 KM पैदल चल रही हरियाणवी रागनी सिंगर!

Voice of Panipat

इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू बने वसीम रिजवी, कही ये बात

Voice of Panipat

घरेलू कहासुनी के चलते देवर ने भाभी पर चलाई गोली, केस दर्ज

Voice of Panipat

Leave a Comment