हथियार रखने के इच्छुक लोगों के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। प्रदेश में आर्म्स लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया सख्त हो गई है। इसके लिए अब पहले प्रारंभिक मंजूरी मिलेगी और फिर ट्रेनिंग स्लॉट मिलेगा।
इसके साथ ही अब पहले अप्रूवल जरूरी कर दिया गया है। मंजूरी से पहले हथियार प्रशिक्षण की तारीख भी नहीं मिलेगी।
बता दें कि हथियार लाइसेंस के लिए पहले ट्रेनिंग का विकल्प चलता था। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा ।

