33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा की बेटी का कमाल, अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

हरियाणा के रोहतक  की रहने वाली कुश्ती खिलाड़ी सविता दलाल ने वर्ल्ड रेसलिंग में सिल्वर मेडल जीता है। अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन स्लोवाकिया में 16 से 20 अगस्त तक किया गया था। जिसमें सविता दलाल ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन फाइनल में वह गोल्ड मेडल से चुक गई। मगर उन्होनें सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

6 साल से कर रही है कुश्ती के लिए प्रैक्टिस
Rohtak के गांव पिलाना की रहने वाली कुश्ती खिलाड़ी सविता दलाल साधारण से परिवार से संबंध रखती है। सविता पिछले 6 साल से कुश्ती की प्रैक्टिस कर रही है। उन्होनें अब तक कई मेडल अपने नाम किए है।

2023 में जीता था गोल्ड मेडल
सविता ने 2022 में दो गोल्ड मेडल सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते। वहीं 2023 में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा नेशनल चैंपियनशिप में 15 से अधिक मेडल जीत चुकी है।

अब उन्होनें अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चेंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है। सविता का सपना है कि वह ओलिंपिक व कॉमनवेल्थ में भी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर सके। वह इसके लिए लगातार अभ्यास भी कर रही है।

Related posts

UPSC CDS Exam के लिए आवेदन करने में अब न करें देरी, लास्ट डेट है नजदीक

Voice of Panipat

किसानो को मिलेगी बड़ी राहत, अब ड्रोन से करेगें खाद-दवा का छिड़काव

Voice of Panipat

महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार, अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज

Voice of Panipat