24.4 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
HealthIndia NewsINFORMATIVE

फूल जैसा खिलेगा चेहरा, घर पर महज 4 चीजों से बनाएं यह खास जैल

HEALTH TIPS: आजकल धूल और प्रदूषण चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करती हैं। इसका सीधा असर व्यक्तित्व और आत्मविश्वास पर भी पड़ता है। वहीं बाजार में मिलने वाले प्रसाधन एक तो बहुत महंगे होते हैं, दूसरा इनसे चेहरे पर प्रतिकूल प्रभाव आने का भी खतरा रहता है। ऐसे में सिर्फ 4 चीजों को मिला कर घर पर ही बेहतरीन फेस जैल बनाया जा सकता है।

यह जैल महज 15 दिन में ही आपके चेहरे को फूल सा खिला देगा। साथ बाजार में जो जैल 2 से 3 हजार रुपये का मिलता है, साथ ही यह जैल महज महज 10 से 20 रुपये में तैयार हो जाएगा। साथ ही यह पूरी तरह से प्राकृतिक और सुरक्षित भी है। आइए इस मास्क जैल को बनाने का तरीका जानते हैं। यह जैस उम्र के साथ बढ़ती चेहरे की डलनेस को भी खत्म करता है।

घर पर बनने वाले इस स्किनकेयर में किसी भी प्रकार का महंगा सामान नहीं डाला जाता। इसमें प्रयोग होने वाली चीजें घर पर ही मिल जाती है। क्योंकि इसमें सिर्फ 4 चीजों का ही प्रयोग होता है। इसकी रंगत भी बेहत खूबशुरत होगी। यह जैल फाइन लाइंस, झुर्रियां और पिगमेंटेशन की समस्या को जड़ से समाप्त कर देगा।

चेहरे की त्वचा पर मार्केट में मिलने वाले फेसवाश और अन्य जैल रूखा करने के लिए असर डालते हैं। वहीं घर पर बनने वाला यह जैल त्वचा को नमी देगा। इसमें गुलाब जल, चुकंदर पाउडर, एलोवेरा जैल और ग्लेसरीन का प्रयोग होता है।

बनाने की विधि
यह जैल बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच ऐलोवेरा में 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अच्छी प्रकार से मिला कर इसमें आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन और इतना ही चुकंदर पाउडर मिला कर अच्छी प्रकार से फेंट लें। इसमें यदि कोई गांठ है तो फेंट कर उसे मिला दें। बस यह पिंक जैल तैयार हो गया है। इसको आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

ऐसे करें प्रयोग
यह पिंग जैल एक जार में भर कर घर में रखा जा सकता है। इसका प्रयोग करने से पहले चेहरा फेसवाश से धो कर अच्छी प्रकार से सुखा लें। इसके बाद तैयार जैल को हल्के हाथ से पूरे पूरे चेहरे पर लगाएं। इसकी पतली परत चेहरे पर बननी चाहिए। रात भर लगा कर सुबह चेहरा धोना चाहिए।

सोने का चमकेगा चेहरा
यह जैल आपके चेहरे को सोने की तरह चमका देगा। क्योंकि इसमें डाले गए एलोवेरा और ग्लिसरीन चेहरे की त्वचा की नमी को बनाए रखेंगे। इसके अलावा गुलाब जल त्वचा को ताजगी देगा और चुकंदर पाउडर का रंग चेहरे को गुलाबी चमक देगा। इसके प्रयोग से त्वचा नमी युक्त और चमकदार रहेगी।

Related posts

‘गदर 2’ के तख्त को हिलाकर रख देगा ‘जवान’? Advance Booking में ही हो गई इतनी कमाई

Voice of Panipat

HARYANA:- गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले हो जाएं सावधान, भरना पड़ सकता है 10 हजार का जुर्माना

Voice of Panipat

HARYANA में प्रशासनिक फेरबदल, 10 HCS अफसरों का ट्रांसफर

Voice of Panipat

Leave a Comment