26.3 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

4400 पटवारी ने मिलकर किया 23,31,540 एकड़ भूमि का सत्यापन, फिर भी किसान नहीं बेच पार रहे है अनाज

HARYANA NEWS: हरियाणा के सभी जिलों में लगभग भूमि का भौतिक सत्यापन का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। बता दे की इस मामले में कुरक्षेत्र सबसे अवल्ल रहा है जहाँ 99 प्रतिशत से अधिक भूमि का सत्यापन हुआ है वहीँ दूसरा स्थान अम्बाला ने अर्जित किया है जहां 98 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चूका है।

4400 पटवारी मिलकर जुटे

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 4400 पटवारियों द्वारा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों द्वारा दर्ज कराई गई जानकारी में मिसमैच डाटा की भौतिक सत्यापन का काम किया जा रहा है।

सबसे हैरानी की बात ये है की फिलहाल किसानों द्वारा दर्ज किए गए ब्योरे में 23 लाख 31 हजार 540 एकड़ भूमि मिसमैच डाटा दर्शाया जा रहा है। इसी के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मिसमैच दर्शाये जाने से किसानों को प्राइवेट बोली पर फसल बिक्री पर भी भावांतर भरपाई और सरकारी खरीद पर एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा है। भौतिक सत्यापन के बाद ही इन किसानों की फसल बिक्री की राह आसान होगी।

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के मिसमैच डाटा के भौतिक सत्यापन कार्य में अकेले भिवानी जिला में 200 से अधिक पटवारी काम पर लगे हैं। ये काम वीरवार तक भिवानी में पूरा कर लिया जाएगा। भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के बाद ही पोर्टल पर मिसमैच डाटा दुरुस्त हो पाएगा। –जयवीर सिंह, तहसीलदार, भिवानी तहसील।

Related posts

चंडीगढ़ में बनेगा लद्दाख भवन, अधिकारियों और लोगों के रुकने की रहेगी व्यवस्था

Voice of Panipat

रिश्तेदारों से मिलने गए परिवार के घर हुई चोरी, चोरों ने चुराए कीमती जेवरात.

Voice of Panipat

हरियाणा के गुरग्राम, करनाल सहित तीन शहर प्रगति की सूची में शामिल, नागरिकों को मिलेगी हाईटेक सुविधाएँ

Sahab Ram

Leave a Comment