25.3 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

HARYANA NEWS: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, दो महीने बाद जेल से आया बाहर

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो मिल गई है। आज मगंलवार सुबह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। इस बार राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है।

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण के मामले में अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।  सजा मिलने के बाद कई बार पैरोल पर राम रहीम को जेल से बाहर आने की अनुमति दी जा चुकी है।

इस साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद 26 मई को 30 दिन की पैरोल दी गई। 30 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद वह 25 जून को सुनारिया जेल वापस लौटा था। अब करीब दो महीने बाद फिर उसकी 21 दिन की 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला और सुबह करीब 8 बजे सिरसा स्थित डेरे में पहुंचा।

Related posts

हरियाणा से होकर गुजरेगा देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 12 घंटे में पूरा होगा 24 घंटे का सफर

Sahab Ram

HARYANA में 29 सितंबर को 4 Train रद्द, 4 के मार्ग में बदलाव

Voice of Panipat

28 तक बढ़ाई धारा 144, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat