27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में सोलर कनेक्शन लेना हुआ बेहद आसान, प्रक्रिया में हुआ ये बड़ा बदलाव

अगर आप हरियाणा से है और सोलर कनेक्शन लेना चाहते है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। प्रदेश सरकार ने ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटाप सोलर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब सोलर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को नेट मीटर और लोड बढ़ाने की फीस अलग से जमा नहीं करनी होगी। अब नेट मीटर और लोड फीस बिल में ही जुड़ कर आएंगी।

इस संबंध में मुख्यालय की तरफ से अधीक्षण अभियंता को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यकारी अभियंता धर्मेंद्र रूहिल ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को सोलर कनेक्शन हेतु आवेदन करने के लिए अलग से लोड बढ़वाने का आवेदन करने की जरूरत नहीं है। अब निगम की तरफ से सोलर आवेदन पर ही लोड बढ़ाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को सोलर कनेक्शन लेने में आसानी हो जाएगी।

बता दें कि पहले उपभोक्ताओं को अलग से फीस जमा कराने के लिए चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब उपभोक्ताओं को नेट मीटर और लोड बढ़ाने की फीस अलग से जमा नहीं करानी होगी। यह राशि सीधे पहले बिजली बिल में जुड़कर आएगी।

नए प्रविधान के तहत उपभोक्ताओं के पास भुगतान के दो विकल्प होंगे। पहला विकल्प यह है कि उपभोक्ता आवेदन के समय ही नेट मीटर और लोड एन्हांसमेंट की एसीडी(अग्रिम भुगतान राशि) फीस जमा कर सकते हैं।

दूसरा विकल्प सोलर प्लांट कमीशन होने के बाद आने वाले पहले बिजली बिल में यह राशि जोड़ी जाएगी। इसके लिए निगम ने सोलर पोर्टल पर पहले ही प्रविधान कर दिया गया है।

प्रक्रिया के अनुसार सोलर कमीशनिंग के बाद संबंधित एसडीओ इन चार्जेज का संडरी बिल तैयार करेगा और एसई या सीबीओ आफिस को भेजेगा। एसई या सीबीओ इसे उपभोक्ता के पहले बिजली बिल में शामिल करेगा। निगम की तरफ से योजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Related posts

हरियाणा में अब सरकारी भर्ती में महिलाओं की नहीं नापी जाएगी छाती, सरकार ने लगाई रोक

Voice of Panipat

हरियाणा में फ्लोर टेस्ट, jjp विधायक बाहर गए

Voice of Panipat

सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सोना 2,613 रुपए हुआ सस्ता

Voice of Panipat