29.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, आज दोपहर 12 बजे से कल रात तक मिलेगी सुविधा

हरियाणा में रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। Haryana रोडवेज बसों में आज दोपहर 12 बजे से महिलाएं और बच्चें फ्री सफर कर सकते है। ये सुविधा कल 28 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगी।

रक्षाबंधन पर होने वाली भीड़ को देखते हुए बसों की कमी न रहे, इसके लिए कई रूटों पर बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही बस स्टैंड परिसर में होने वाली भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

राज्य के अलग- अलग जिलों में बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। वहीं सभी जिलों में जीएम की ओर से कंडेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए है। अगर कोई इन आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ विभाग की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश प्राइवेट बस में लागू नहीं है।

Related posts

किसानों की आज से अस्थि कलश यात्रा

Voice of Panipat

OMG 2 का ट्रेलर बेहद पंसद आया लोगो को

Voice of Panipat

भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट.. 10 और 20 रुपये से शुरू हो सकता है ट्रायल!

Voice of Panipat