29.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
BollywoodCinemaEntertainment

Old Superhit Song: 43 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है 80 के दशक का ये सुपरहिट गाना, राजेश खन्ना और टीना मुनीम की अदाकारी आज भी बना देगी दीवाना

Superhit Old Song: ‘शायद मेरी शादी का ख्याल आया है’ गाने को राजेश खन्ना के सबसे बड़े सुपरहिट गानों (superhit old song) में से एक माना जाता है। 80 के दशक में इस गाने ने लोकप्रियता के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया था। इस गाने को राजेश खन्ना (Rajesh Khanna song) की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक “सौतन” फिल्म के लिए बनाया गया था।

यह फिल्म बड़े पर्दे पर 1983 में रिलीज हुई थी। राजेश खन्ना और टीना मुनीम अभिनीत ‘सौतन’ फिल्म के सदाबहार गाने ‘शायद मेरी शादी का ख्याल’ गाने ने 80 के दशक (80’s Hindi song) में लोकप्रियता के झंडा गाढ़ दिए थे। इस गाने को सुनने और पसंद करने वालों की संख्या में आज के दौर में भी कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। यह गाना 2025 में भी उतना ही सुना जा रहा है, जितना 80 के दशक में सुना जाता था।

43 वर्ष बाद भी चमक नहीं हुई है फीकी

1983 में रिलीज हुई फिल्म सौतन के सुपरहिट हिंदी गाने (superhit old Hindi song) ‘शायद मेरी शादी का ख्याल’ को रिलीज हुए 43 वर्ष का समय बीत चुका है, चार दशक लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी इस गाने की चमक वैसी की वैसी बरकरार है। लोकप्रियता के मामले में आज भी यह गाना हिंदी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में नंबर वन बना हुआ है।

यह सुपरहिट हिंदी गाना खासकर विवाह-शादी के सीजन में पिछले 43 वर्षों से लगातार ट्रेंड कर रहा है। बताया जाता है कि 80 के दशक ‘शायद मेरी शादी का ख्याल’ गाने ने लोकप्रियता के मामले में नया इतिहास बना डाला था। इस सुपरहिट गाने में राजेश खन्ना के साथ टीना मुनीम के अभिनय की आज भी लोग खूब तारीफ करते हैं।

किशोर कुमार और लता मंगेशकर की जोड़ी ने दी थी ‘शायद मेरी शादी का ख्याल आया’ गाने को आवाज

1983 में रिलीज हुए राजेश खन्ना और टीना मुनीम के दमदार अभिनय से सजे ‘शायद मेरी शादी का ख्याल’ गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार (Kishore Kumar and Lata Mangeshkar song) की जोड़ी ने आवाज दी थी। 43 वर्षों के लंबे समय बाद भी इस गाने में किशोर कुमार और लता मंगेशकर द्वारा दी गई आवाज का जादू कम नहीं हुआ है।

इस सदाबहार सुपरहिट गाने (evergreen old song) के लिरिक्स मशहूर गीतकार सावन कुमार और प्रदीप कौशिक द्वारा लिखे गए थे और संगीत उषा खन्ना द्वारा दिया गया था। उषा खन्ना का म्यूजिक और किशोर कुमार और लता मंगेशकर की मधुर आवाज से सजा हिंदी गाना ‘शायद मेरी शादी का ख्याल’ इस दौर में भी लोगों को थिरकनें पर मजबूर कर देता है।

Related posts

Old Song: मोहम्मद रफी का 58 वर्ष पुराना गाना ‘ये रेशमी जुल्फें’ आज भी मचा रहा है धमाल, 5 दशक बाद भी कम नहीं हुई है लोकप्रियता

Sahab Ram

फ़िल्म ‘राधे श्याम’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज़, पढ़िए क्या है खास बात

Voice of Panipat

हरियाणवी कलाकार पर दु*ष्कर्म का केस दर्ज, सपना चौधरी के साथ किए है कई हिट गाने

Voice of Panipat

Leave a Comment