September 22, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana Govt Scheme: हरियाणा में किसानों को देसी गाय पालने पर मिलेंगे 30 हजार रुपये, जानें पात्रता और आवेदन का तरीका

Haryana Govt Scheme: हरियाणा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। ‘प्राकृतिक खेती–सतत कृषि रणनीतियों को बढ़ावा’ योजना के तहत पात्र किसानों को देसी गाय पालने पर सालाना 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है।

सरकार का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देसी गाय की नस्लों का संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल और पर्यावरण के अनुकूल कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?

  • आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास 2 से 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
  • किसान के पास परिवार पहचान पत्र (PPP) होना जरूरी है।
  • योजना के तहत देसी गाय पालने वाले पात्र किसानों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पंजीकरण विवरण
  • परिवार पहचान पत्र (PPP)
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले हरियाणा कृषि विभाग की वेबसाइट agriharyana.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर FARMERS CORNER में जाएं।
  3. इसके बाद Apply for Agriculture Schemes पर क्लिक करें।
  4. ‘प्राकृतिक खेती – सतत कृषि रणनीतियों को बढ़ावा’ योजना के सामने दिए गए VIEW विकल्प पर क्लिक करें।
  5. AGREE विकल्प चुनें और Click here for registration पर क्लिक करें।
  6. मोबाइल नंबर या मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के माध्यम से अपनी जानकारी खोजें।
  7. OTP के जरिए लॉगिन करें।
  8. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  9. आवश्यक दस्तावेज और विवरण दर्ज करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

Related posts

HARYANA के पूर्व CM ओपी चौटाला का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस

Voice of Panipat

Haryana BPL Ration: हरियाणा में लाखों राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका, डिपो पर नहीं मिलेगा सरसों का तेल, खातों में आएगी राशि

Sahab Ram

एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण बना जनता के लिए मुसीबत, घरों में दरारें और जलभराव

Voice of Panipat