33 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

KAL KA MOUSAM : हरियाणा समेत 8 राज्यों में तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, देखें देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

KAL KA MOUSAM 8 OCTOBER 2026 : सुबह-शाम के समय गुलाबी ठंड शुरू हो चुकी है, लेकिन अब ठंड बढ़ने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में बारिश के साथ आंधी – तूफान का अनुमान जारी किया है। 8 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और अगले 2 से 3 दिन तक को देश के कई राज्यों में बारिश होगी।

भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के अनुसार हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में 8 अक्टूबर को बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना है। इससे किसानों को धान की तैयार फसल खराब होने का डर भी सता रहा है।

वहीं इसके साथ तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि फिलहाल अधिकतर तापमान 30 डिग्री से अधिक चल रहा है, लेकिन बारिश के बाद इसमें 7 से 8 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। लौटते मानसून के कारण बन रहे दबाव के कारण बारिश होने की संभावना है।

कहां कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली सहित साथ लगते हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम में बदलाव रहेगा। इसके चलते उत्तराखंड के 8 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

यहां अगले 4 से 5 दिन तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उतत्तराखंड की राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार, गढ़वाल, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होगी।

इसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में ठंड के रूप में दिखेगा। लौटते मानसून के बाद बन रहे दबाव के बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने मौसम बारिश के अनुकूल बना दिया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। साथ लगते जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

हरियाणा में कब होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बीच अगले कुछ दिनों मेें हरियाणा में बारिश की संभावना बन रही है। यानी रविवार तक हरियाणा में बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही तेज हवाएंभी चलेंगी। मौसम का यही हाल पंजाब में भी रहने वाला है।

Related posts

Kal Ka Mausam: हरियाणा में आज रात से बिगड़ेगा मौसम, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

Sahab Ram

Haryana Weather: हरियाणा में आज कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का नया अपडेट

Sahab Ram

कल 12 सितंबर का मौसम: हरियाणा- पंजाब समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

Leave a Comment