August 3, 2026
Voice Of Panipat
Haryana JobsIndia News

इंडियन आर्मी ने 191 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

वायस ऑफ पानीपत  :- इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अविवाहित पुरुष और महिला इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स एवं रक्षा कर्मियों की विधवाएं 25 मई से 23 जून 2021 तक joinindianarmy.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स की SSC कोर्स अक्टूबर 2021 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई, तमिलनाडु में शुरू होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 191 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

 पदों की संख्या

  SSC (टेक) -57 पुरुष  – 175

  SSC डब्ल्यू (टेक) -28  -14  

  रक्षा कर्मियों की विधवाएं –   2

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन करने के योग्य होंगे।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए।  रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए अधिकतम उम्र 35 साल तय की गई है।

आवेदन शुरू – 25 मई, 2021

आवेदन आखिरी डेट – 23 जून, 2021

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 23 जून 2021 तक ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

TEAM VOICE OF PANIPAT  

Related posts

M3M मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने कंपनी के डायरेक्टर बसंत बंसल को लिया हिरासत में

Voice of Panipat

माता वैष्णों देवी जाना हुआ आसान, इस दिन से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

Voice of Panipat

HARYANA के CM ने फरीदाबाद में लगभग 93 करोड़ रुपये की 11 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Voice of Panipat