34.4 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

train Cancelled Haryana: हरियाणा में आज से 11 अक्टूबर तक ये ट्रेने रहेगी कैंसिल, इन ट्रेनों का बदला रूट

indian railways : अगर आप भी आज से आने वाले हफ्ते में ट्रैन यात्रा करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम कि होने वाली है। बता दे कि पलवल मथुरा क्षेत्र में मथुरा और भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड री मॉडलिंग का काम शुरू होने वाला है। इसकी वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है वहीं कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। चलिए जानते है हरियाणा में कोनसी ट्रैन रहेगी रद्द और किसका बदला है रूट

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 4 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेन प्रभावित रहने वाली है ऐसे में अगर आपको रेल यात्रा करना है तो एक बार शेड्यूल जरूर देख ले। indian railways

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि ट्रेन नंबर 14726, 4 से 7 अक्टूबर तक अपने निर्धारित समय से देर से चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 12:35 की जगह 1 घंटे 55 मिनट की देरी से यानी की ढाई घंटे देर से मथुरा से रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 20490 मथुरा बाड़मेर 8 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से चलेगी।

इन ट्रेनों को बीच में रोका जाएगा

ट्रेन नंबर 14725 को 4 से 9 अक्टूबर तक भिवानी से अपने तय समय पर रवाना होगी लेकिन उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में 1 घंटे 50 मिनट रोक कर चलाई जाएगी। indian railways

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

ट्रेन नंबर 14725 भिवानी मथुरा एक्सप्रेस 9 और 10 अक्टूबर को पूरी तरह से रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 14726 मथुरा भिवानी एक्सप्रेस 10 और 11 अक्टूबर को पूरी तरह से कैंसिल रहेगी। indian railways

Related posts

HARYANA में एग्जिट पोल्स मे BJP का क्लीन स्वीप नहीं

Voice of Panipat

भाखड़ा जल विवाद पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

Voice of Panipat

इसराना विधानसभा में तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को

Voice of Panipat

Leave a Comment