28.2 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Forecast: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन होगी झमाझम बारिश

हरियाणा से मानसून विदा हो चुका है और इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश न होने के कारण दिन में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं हवाओं के चलने से सुबह- शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड पड़ रही है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में मौसम फिर से बदलेगा और प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

कल कैसा रहेगा मौसम ?

कल के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। कल आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप से गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है।

6 और 7 अक्टूबर को बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की विदाई के कारण राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 और 7 अक्टूबर को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

Related posts

Weather Forecast: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

मौसम में बड़ा परिवर्तन, हरियाणा सहित इन राज्‍यों का जानें हाल

Voice of Panipat

kal ka mausam : हरियाणा-यूपी-बिहार से पंजाब तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Sahab Ram

Leave a Comment