25.3 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaIndia CrimesIndia NewsLatest News

दिल्ली के लाल किले को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

वॉइस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहर लाल किले को एक कॉल के द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। मिली जानकारी के अनुसार ये धमकी भरा कॉल दिल्ली पुलिस को नहीं बल्कि मुंबई पुलिस को आया था।

दरअसल एक अज्ञात कॉलर ने मुंबई पुलिस को फोन कर कहा कि लाल किले को बम से उड़ाया जाएगा। और ये कॉल दिल्ली पुलिस को नहीं बल्कि मुंबई पुलिस को आई। जिसके बाद मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम ने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके इस मामले की जानकारी दी।

दिल्ली का लाल किला

कड़ी सुरक्षा:-
सूचना मिलते ही उत्तरी जिला पुलिस हरकत में आई और लाल किले और आस पास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पूरे परिसर में गहन जांच पड़ताल की गई लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या खतरे का सबूत नहीं मिला। जांच के बाद पुलिस ने इस धमकी को फर्जी करार दे दिया है। फिलहाल अधिकारी कॉलर का पता लगाने और धमकी के पीछे का मकसद जुटाने में लगे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के किसी बड़े सार्वजनिक स्थान को बम की धमकी मिली हो। इससे पहले भी अदालतों, सरकारी इमारतों, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और दिल्ली के कई बड़े स्कूलों को फर्जी ईमेल और कॉल्स के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
यह धमकी लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कुछ महीने पहले हुए धमाके के बाद मिली है जिस धमाके में कई लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे। उस दिन सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद से करीब 2900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट सहित बम भी बरामद किए थे। फिलहाल लाल किले की सुरक्षा सामान्य कर दी गई है और पुलिस इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत पुलिस की 74 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 23 आरोपी किए गिरफ्तार

Voice of Panipat

परीक्षाओं के लिए खुद करनी होगी इंटरनेट की व्यवस्था, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

Voice of Panipat

Haryana की छोरी बनीं राजस्थान में जज, पिता के निध**न के बाद चाचा ने पढ़ाया

Voice of Panipat