July 27, 2026
Voice Of Panipat
Covid-19 UpdatedHaryanaPanipat

मां, बेटी व बेटा समेत 6 नए केस, 10 ठीक हुए; पहले 100 केस आने में 90 दिन लगे, अगला सैकड़ा महज 15 दिनाें में लगा

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)

जिले में मंगलवार काे कोरोना के 6 पाॅजिटिव मामले आए। अब केसाें का दाेहरा शतक पूरा हाे चुका है। प्रदेश में अब 200 या उससे ज्यादा मामलाें में पानीपत 12वें नंबर पर आ गया है। जिले में कुल 200 केस हाे गए हैं। पहले 100 केस आने में आने 90 दिन लगे..लेेकिन अगले 100 केस आने में सिर्फ 15 दिन ही लगे। यानी अब काेराेना 5 गुणा से भी ज्यादा रफ्तार से बढ़ रहा है।

पहले 100 केसाें में 5 की माैत हुई थी और अंतिम 100 केसाें में 2 लाेगाें की काेराेना से माैत हुई है। मंगलवार काे 10 लाेगाें ने काेराेना काे हराया भी है। इनमें तहसील कैंप की 1 साल की बच्ची भी है। जिले में कुल रिकवरी केस भी 121 हाे गए हैं। अब तक कुल 7 लाेगाें की काेराेना से माैत हुई है। अब भी जिले में 72 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डाॅ. संतलाल वर्मा ने बताया कि मंगलवार काे 243 सैंपल भेजे गए हैं। 263 रिपाेर्ट पेंडिंग है।  

जिले में 10 और लाेगाें ने काेराेना काे हराया है। इसमें एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। डिस्चार्ज होने वालों में केसाें में तहसील कैंप का 22 वर्षीय युवक, सेक्टर 13-17 से 22-23 साल के दाे भाई, 46 वर्षीय मां और 20 वर्षीय बेटी, जिला जेल से 34 वर्षीय पुरुष, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से 22 वर्षीय युवक, तहसील कैंप की 1 वर्षीय बच्ची, दुष्यंत नगर की 30 वर्षीय महिला और बेगा गांव के 43 वर्षीय पुरुष ने काेराेना काे हराया है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- शार्टकट तरीके से कमाना चाहता था पैसे, डीजे के दुकान में कर ली चोरी , अब गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन सहित तमाम सामाजिक भत्ते बढ़े, लगी मुहर, पढ़िए

Voice of Panipat

बहु ने अपने ही पिता के साथ मिलकर रची थी सास को मारने की साजिश, आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

Voice of Panipat