42 C
Panipat
May 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में बिजली महंगी होगी या सस्ती, बिजली के नए रेट पर 8 को फैसला

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में आने वाले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या झटका, इसका फैसला 8 जनवरी को होगा… हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) पंचकूला स्थित अपने कोर्ट रूम में बिजली दरों को लेकर जनसुनवाई आयोजित करेगा.. यह सुनवाई उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) द्वारा दायर की गई याचिकाओं पर आधारित होगी..

आयोग ने इन याचिकाओं को लेकर बिजली उपभोक्ताओं से आपत्तियां, सुझाव और टिप्पणियां मांगी हैं… उपभोक्ता तय समय सीमा तक अपनी राय दर्ज करा सकते हैं… दोनों निगमों के साथ-साथ HERC ने भी ये याचिकाएं अपनी-अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं, ताकि आम जनता उन्हें देख सके…

वित्त वर्ष के लिए दोनों निगमों ने 51,156.71 करोड़ रुपए के वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR) की मांग की है… निगमों के अनुसार इस अवधि में उन्हें 52,761.87 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है… हालांकि, वर्ष 2024-25 के टू-अप में दर्शाए गए 5,261.23 करोड़ रुपए के राजस्व घाटे और लगभग 828.64 करोड़ रुपए की होल्डिंग कॉस्ट (ब्याज स्वरूप राशि), जो निगमों ने आयोग से मांगी है, इस राशि को 5261.23 में से घटाने पर कुल 4,484.71 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा दिखाया गया है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA मे अब लीक नही होगा पेपर, हर पेज पर होगा कोड, ऐसे मिल जाएंगी जानकारी, पढ़िए

Voice of Panipat

कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने से पहले विनेश ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा

Voice of Panipat

DC ने लताड़ा जीटी रोड पर काम कर रही कंपनी के अधिकारियो को, कहा- एनएचएआई अफसरो के खिलाफ दर्ज करो शिकायत

Voice of Panipat