July 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest News

आज इन राज्यो में होगी बारिश, पढ़िए अगले 24 घंटे का पुर्वानुमान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- देश भर में बने मौसमी सिस्टम – मानसून ट्रफ बीकानेर आगरा सुल्तानपुर पटना बालुरघाट से होते हुए पूर्व की ओर नागालैंड की ओर जा रही है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है और इस चक्रवाती परिसंचरण से ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश और विदर्भ के पश्चिमी भागों में तेलंगाना तक फैली हुई है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर श्रीलंका तट के पास बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल…पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश विशेषकर राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आपके दिल का हाल बयां करती हैं आंखें, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट

Voice of Panipat

PANIPAT:- पैसे डबल करने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा हाद**सों को दे रहे न्योता

Voice of Panipat