September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVEPanipatPANIPAT NEWS

फ्लाईओवर विवाद: नक्शा न दिखाने पर भड़के ग्रामीण, निर्माण कार्य रुकवाया

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला ) – पानीपत जिले के नौल्था गांव में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर ग्रामीणों दवारा प्रदर्शन किया गया। जिसमें उनका कहना है कि मिट्टी का फ्लाईओवर बनने से उनके रोजगार पर असर पड़ेगा, इसलिए पिलर वाला फ्लाईओवर बनाया जाए, ताकि उनके रोजगार पर कोई असर न पड़े । इस मांग को लेकर जागलान खाप के प्रधान ईश्वर सिंह जागलान की अध्यक्षता में पंचायत बुलाई गई, जिसमें कुछ फैसले लिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सालों पुरानी फ्लाईओवर की मांग को मंजूरी मिली है। हालांकि उनका आरोप है कि पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार और पानीपत के डीसी ने पिलर वाला फ्लाईओवर बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ठेकेदार मिट्टी का फ्लाईओवर बनाने पर अड़ा हुआ है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ठेकेदार ने अब तक उन्हें फ्लाईओवर का नक्शा नहीं दिखाया। इसी वजह से उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी ठेकेदार नक्शा दिखाने से इनकार कर चुका था, जिसके बाद विरोध के चलते काम रोक दिया गया था। जागलान खाप के प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि डीसी ने मौखिक रूप से भरोसा दिया है कि फ्लाईओवर पिलर पर ही बनाया जाएगा।


पंचायत की बैठक

पंचायत में फैसला लिया गया कि ग्रामीण अपनी मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे। वे उनसे पिलर वाला फ्लाईओवर बनवाने की मांग करेंगे। इस दौरान नौल्था गांव के सरपंच बलराज सिंह जागलान, डेरा बाबा स्टेशन वाला के संत सुमरनाथ, विजेंद्र सिंह उर्फ लाला, राजकुमार जांगड़ा, विजय धीमान, धर्मवीर जागलान, राममेहर नंबरदार सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में 29 मई तक कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए

Voice of Panipat

दोस्त को शराब पीने से किया मना, तो दे दी ये सजा, पढिए

Voice of Panipat

DELHI जाने से पहले पढिए ये खबर, नहीं होगी बाहरी वाहनों की एंट्री, लिए गए 5 बड़े फैसले

Voice of Panipat